ग्रीष्मकालीन लोक नृत्य प्रशिक्षण 20 मई से
कलाओं की अंतर्राष्ट्रीय संस्था भारतीय लोक कला मण्डल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार से होगा।
कलाओं की अंतर्राष्ट्रीय संस्था भारतीय लोक कला मण्डल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार से होगा।
संस्था के सहायक निदेशक गोवर्धन सामर व मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया कि कलाओं को जीवित रखने व युवा पीढ़ी को कलाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से संस्था 20 मई से एक माह का लोक नृत्य प्रशिक्षण आरंभ कर रही है।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में बच्चिओं, बालिकाओं व महिलाओं को लोक नृत्य सिखाया जायेगा, जिससे वे त्योहारों, उत्सवों पर नृत्यों में भाग ले सके।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रातः 9 से 11 बजे संस्था परिसर में दिया जायेगा। शिविर के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों का प्रदर्शन रंगमंच पर प्रस्तुत किया जायेगा व प्रशंसा पत्र भी दिया जायेगा।