भारतीय लोक कला मण्डल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 15 मई से प्रारम्भ

उदयपुर 2 मई 2019 भारतीय लोक कला मण्डल, में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 15 मई से प्रारम्भ होगा। संस्था के मानद सचिव दौलत सिंह पोरवाल ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर अपनी स्थपना से ही लोक कलाओं के प्रचार - प्रसार के साथ ही लोक कलाओं को आमजन तक पहुचाॅने के उद्धेश्य से प्रति वर्ष ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता रहा है इसी उद्धेश्य से भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा इस वर्ष भी दिनांक 15 मई से 20 जून 2019 तक ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 | 

भारतीय लोक कला मण्डल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 15 मई से प्रारम्भ

उदयपुर 2 मई 2019 भारतीय लोक कला मण्डल, में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 15 मई से प्रारम्भ होगा। संस्था के मानद सचिव दौलत सिंह पोरवाल ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर अपनी स्थपना से ही लोक कलाओं के प्रचार – प्रसार के साथ ही लोक कलाओं को आमजन तक पहुचाॅने के उद्धेश्य से प्रति वर्ष ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता रहा है इसी उद्धेश्य से भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा इस वर्ष भी दिनांक 15 मई से 20 जून 2019 तक ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

निदेशक डाॅ. लईक हुसैन ने बताया कि दिनांक 15 मई से 20 जून 2019 तक आयोजित होने वाले ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में लोक नृत्य, लोक गायन, लोक वादन, पुतली निमार्ण, पेंटिग, पेपर क्राफ्ट, टेराकोटा क्राफ्ट जैसे विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत 8 वर्ष से अधिक सभी आयु वर्ग के प्रतिभागीयों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

डाॅ हुसैन ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से उड़िसा के शास्त्रीय नृत्य ओड़िसी कि कार्यशाला का आयोजन दिनांक 15 से 22 मई 2019 के मध्य किया जा रहा है जिसमें ओडिसी नृत्य के प्रसिद्ध नर्तक एवं कोरियोग्राफर कृष्णनेन्दु साहा कोलकोता से आकर शिविर में नृत्य का प्रशिक्षण देंगें। इस नृत्य शिविर में प्रातः 9 से 11 बजे तक 6 से 13 वर्ष तक के बच्चों को तथा शाम को 4ः30 से 6ः30 बजे तक 14 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त शिविर के समापन अवसर पर लोक कला मण्डल के मुक्ताकाशी रंगमंच पर प्रतिभागीयों की प्रस्तुतियाॅ होगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उन्होने यह भी बताया कि ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर आयोजित समारोह में प्रशिणार्थीयों को प्रस्तुति परक कार्यक्रम देने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा । शिविर में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय समय में आकर अपना पंजीयन करा सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News