यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित ! सभी स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग का आदेश
Schools Summer Vacation 2026, Schools Closed News : उतरप्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर-मध्य भारत में भीषण गर्मी का का प्रकोप बढ़ने वाला है। IMD ने कहा है आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। जानकारी के मुताबिक, इस बीच स्कूली छात्र बेसब्री से गर्मी की छुट्टियोंका इंतजार कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूलों की छात्रों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी के स्कूलों में 20 मई 2026 से गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। नोएडा और गाजियाबाद में भी 20 मई से स्कूलों में समर वेकेशन शुरू होगा। Schools Closed
स्कूल कब तक बंद रहेंगे?
जानकारी के मुताबिक, यूपी के स्कूल 27 दिन तक बंद रहेंगे। यूपी बेसिक शिक्षा सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यूपी के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से शुरू होंगी और 15 जून 2026 तक चलेंगी। हालांकि 9वीं, 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को एक्सट्रा क्लासेस के लिए 20 मई के बाद कुछ दिनों के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है इसकी जानकारी उचित समय पहले दे दी जाएगी। Schools Closed
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में भी 9वीं 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को 23 मई तक एक्सट्रा क्लासेस के लिए स्कूल आने को कहा गया है, जबकि अन्य क्लासेस के समर वेकेशन 11 मई से शुरू हो चुके हैं और स्कूल 1 जुलाई 2026 को खुलेंगे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
