सरकार की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड

आज कोर्ट परिसर में वकीलों ने हड़ताल पर रहते हुए सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर सभी वकीलों ने सुंदरकांड में अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई।

 | 

बार एसोसिएशन अध्यक्ष भरत जोशी ने बताया कि जयपुर में पुलिस द्वारा वकीलों से की गई मारपीट का विरोध एवं वकीलों की 14 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।

जोशी ने बताया कि वकीलों ने आज कोर्ट परिसर में ही सुंदरकांड का पाठ कर सरकार का विरोध किया, सुंदरकांड पाठ में सभी अधिवक्ताओं ने शामिल होकर सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की।

जोशी ने जानकारी दी कि जब तक सरकार उनकी 14 सूत्रीय माँग तथा आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करती है तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News