इन्द्रदेव को रिझाने के लिए किया सुन्दरकांड पाठ
धनेतकलां गांव में इन्द्रदेव को रिझाने के लिए रूद्रावतार विकास सेवा समिति द्वारा भव्य संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन 15 जुलाई मंगलवार रात्रि 9 बजे से किया।
धनेतकलां गांव में इन्द्रदेव को रिझाने के लिए रूद्रावतार विकास सेवा समिति द्वारा भव्य संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन 15 जुलाई मंगलवार रात्रि 9 बजे से किया।
ग्रामीणों ने पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ श्री मंशापूर्ण विराट हनुमान जी की पूजा अर्चना की तत्पश्चात् रात्रि 9 बजे से गणपति वंदना के साथ ही सुन्दरकांठ का पाठ शुरू किया और रात्रि 10 बजे ही इन्द्र देव प्रसन्न होकर बरसने लगे। इससे ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड गई। राम-नाम संकिर्तन देर रात्रि तक चलता रहा और सुबह लोग खरीफ की फसल बुवाई में जुट गये।
इसमें अध्यक्ष सुरेशचन्द्र, सचिव रमेश भट्ट एवं एडवोकेट देवेन्द्र जोशी, सुथार समाज अध्यक्ष गोवर्धन सुथार, तेली समाज अध्यक्ष कालुलाल तेली, टेबल तेली, उमेश जोशी, भारत जोशी, पवन कुमार व हारमोनियम वादक सत्यनारायण वैष्णव, ढ़ोलक पर कैलाश चन्द्र शर्मा, सुंदरकांड एवं भजन गायक प्रकाशचन्द्र एवं श्रवणकुमार के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। तत्पश्चात् भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण किया।
