मिराज ग्रुप की ओर से प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन
मिराज ग्रुप की और से शहर के सेक्टर 14 में बनाये गए आधुनिक सर्वसुविधा से युक्त नवनिर्मित फ्लेट भवन मिराज मॉर्निंग का कार्य पूर्ण होने पर सृमद्धि व खुशहा
| May 21, 2017, 00:31 IST

मिराज ग्रुप की और से शहर के सेक्टर 14 में बनाये गए आधुनिक सर्वसुविधा से युक्त नवनिर्मित फ्लेट भवन मिराज मॉर्निंग का कार्य पूर्ण होने पर सृमद्धि व खुशहाली के लिए सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ग्रुप के द्वारा भजन संकीर्तन सभी भक्तजनों द्वारा संकटमोचन पंचमुखी श्री बाला जी की आरती की गई उपरांत मिष्ठान लड्डू, पेड़े केले का भोग भगवान को लगाया गया सभी भक्त जनों को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया। जिसका भक्तों ने लाभ उठाया।

