4X4 इंजन के साथ सनरूफ और ADAS! इस SUV को बड़ी मात्रा में खरीद रही जनता, बस ₹13.49 लाख से शुरू
Udaipur Times, Automobile News : आज कल लोग आदि खरीदने से पहले जमकर उसके फीचर्स को देखते है क्योंकि आज के समय में हर कार कंपनी के बीच एक से एक बढ़कर फीचर देने को होड लगी हुई है क्योंकि मार्केट में अब कम्पीटीशन ही इतना बढ़ गया है जिससे आज के समय में बिना एक्स्ट्रा फीचर के गाड़ी खरीद पान बड़ा ही मुश्किल हो गया है। इंडियन कार मार्केट में मौजूदा समय में देश की तीसरी सबसे बड़ी कार कंपनी Mahindra बनी हुई है।
मारुति और टाटा के बाद इसने अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा गाड़ियां सेल की हैं। पिछले महीने महिंद्रा की कुल 56,331 यूनिट बिकी हैं। ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 53,330 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 7.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। Automobile News
सेल्स रिपोर्टके अनुसार सालाना स्तर पर बिक्री घटने के बावजूद भी Mahindra Scorpio/N कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।
Mahindra Scorpio/N
सेल के मामले में पहले नंबर पर Scorpio/N है। पिछले महीने इसकी कुल 14,719 यूनिट बिकी हैं। ये एक दमदार 7-सीटर SUV है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹13.49 लाख से शुरू होती है। Automobile News
इसका डिज़ाइन बोल्ड फ्रंट ग्रिल, LED हेडलैंप और मजबूत रोड प्रेज़ेंस के साथ काफी आकर्षक लगता है। अंदर डुअल-टोन इंटीरियर, बड़ी टचस्क्रीन, Sony साउंड सिस्टम, सनरूफ और कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ESC, ABS और 5-स्टार Global NCAP रेटिंग दी गई है। इसमें 2।0L टर्बो पेट्रोल और 2।2L डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसका माइलेज लगभग 12 से 16 kmpl तक है। Automobile News
Mahindra Thar/Roxx
लिस्ट में दूसरे नंबर पर थार है। अप्रैल 2026 में इसकी कुल 10,459 यूनिट बिकी हैं।
Mahindra Bolero
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर बोलेरो/बोलेरो नियो है। पिछले महीने इसकी कुल 8917 यूनिट बिकी हैं। Automobile News
Mahindra XUV 7XO
सेल के मामले में चौथे नंबर पर एक्सयूवी 7एक्सओ है। पिछले महीने इसको कुल 8630 नए ग्राहक मिले हैं।
Mahindra XUV 3XO/EV
सेल में मामूली गिरावट के बावजूद भी XUV 3XO/EV ने टॉप-5 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है। पिछले महीने इसकी कुल 7517 यूनिट बिकी हैं। Automobile News
कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने XEV 9s की 3242 यूनिट, XEV 9e की 1611 यूनिट, BE 6 की 1170 यूनिट और XUV 400 की मात्र 66 यूनिट बिकी हैं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
