पिछोला पर रविवारीय श्रमदान
रविवारीय श्रमदान के अंतर्गत पिछोला के हनुमान घाट व चांदपोल दरवाजे के बाहरी क्षेत्र में चांदपोल नागरिक समिति व डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के सांझे में झील क्षेत्र से पोलिथिन,शराब की बोतले, बदबू मारता मांस व् सडी तरकारीया ,घरेलू कचरा , नारियल ,पूजा सामग्री व जलीय घास को रमेश चन्द्र राजपूत ,कुलदीपक पालीवाल ,रामलाल गेहलोत, बी एस पालीवाल,अजय सोनी,डालु गमेती, महेंद्र सोनी व् तेजशंकर पालीवाल ने निकाली।

श्रम दान पश्चात हुए संवाद में नन्द किशोर शर्मा व तेज शंकर पालीवाल ने झील के घटते जल स्तर एवं झील में गिर रहे सीवरेज पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से आग्रह किया कि इसे प्राथमिकता से रोका जाना चाहिए। ये झीले शहर की सुंदरता को ही नहीं वरन आजीविका को भी मजबूती प्रदान करती है व पेय जल का भी यही प्रमुख स्त्रोत है।