सुपर ग्रेंड मास्टर विदित ने किया उद्घाटन

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, आॅल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में छठी श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय ओपन फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता न्यु भोपालपुरा स्थित आॅर्बिट रिर्सोट में शुरू हुई।

 | 

सुपर ग्रेंड मास्टर विदित ने किया उद्घाटन

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, आॅल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में छठी श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय ओपन फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता न्यु भोपालपुरा स्थित आॅर्बिट रिर्सोट में शुरू हुई।

चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि जिसका उद्घाटन सुपर ग्रैंडमास्टर व भारत के नम्बर तीन खिलाड़ी विदित संतोष गुजराती, प्रतियोगिता के संरक्षक व महापौर नगर निगम चन्द्रसिंह कोठारी के द्वारा किया गया। विदित ने चेस इन लेकसिटी के कार्यो को सराहा और बताया कि इस प्रकार के कार्यो से शहर मे हो रहे शतरंज के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक दिल्ली के गोपाल कुमार सुधाकरन के अनुसार पहले दिन हुए प्रथम चक्र के पश्चात् परिणाम इस प्रकार रहे – इन्टरनेशनल मास्टर एम. रेड़डी, इन्टरनेशनल मास्टर राहुल संगमा, फीड़े मास्टर अंकित गाज्वा, दिपक कटियार, इन्टरनेशनल मास्टर रामनाथन बालासुब्रमण्यम, आर.के. बागड़ी, अतुल दहाले, धैरे पुष्कर, हितेष एस. जरिया, राहुल उपाध्याय, संजय वर्मा, शेर सिंह, साहिल धवन, सौरभ चौबे, पी.एल. शर्मा, रंजित आर.के., संचित आनन्द, संदिप चित्कारा, अश्विनी कुमार, आकाश तिवारी, हृदय धर्मेष, गौरांग, सन्नी बेदी, इन्टरनेशनल मास्टर वज़ीर अहमद खान, कपिल दाधिच, मुकेश मण्डलोई, भरत भूषण, अर्पित सक्सेना, आकाश छाबड़ा, अरूण कटारिया, हर्षित पंवार, गोविंन कुमार, यश बराडिया, गुप्ता दिनेश, भंडारी जितेन्द्र सिंह इत्यादि बढत बनाए हुए है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

राजस्थान मे – दिव्यांशु बाबेल, भावेष पण्डियार, नमन पोरवाल, उज्ज्वल द्विप, पल्वित चण्डालिया, गौतम कटारिया, सुधाकर, यजत व्यास, आयुष लोढ़ा इत्यादि बढ़त पर है। लेकसिटी मे – युवराज सोनी, निमित जैन, कुना छाबड़ा, चिन्मय जैन, मुदित माहेश्वरी बढ़त बनाए हुए है। अगला चक्र प्रातः 9ः00 बजे खेला जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News