सुपर ग्रैंडमास्टर ने अपने अनुभव का परिचय शहर के शातिरों को दिया

लेकसिटी के इतिहास में एक बार फिर सुपर ग्रैंडमास्टर अपने अनुभव का परिचय शहर के शातिरों को दिया। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, आॅल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में छठी श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय ओपन फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज से न्यु भोपालपुरा स्थित आॅर्बिट रिर्सोट में प्रारम्भ होगी जिसका उद्घाटन सुपर ग्रैंडमास्टर व भारत के नम्बर तीन खिलाड़ी विदित संतोष गुजराती करेंगे।

 | 

चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि शहर मे हाल ही मे अधिबन भास्करन सुपर ग्रेंडमास्टर को मार्च मे बुलाकर शहर के शातिरों को उसका लाभ दिलाया था इसी कड़ी मे इस बार सुपर ग्रेंडमास्टर व भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी जिसकी रेटिंग 2700 से अधिक है जिसमें विदित सन्तोष गुजराती 50 खिलाड़ियो के साथ एक साथ खेले थे। शहर के शातिरो के लिए एक विशेष अवसर आयोजकों द्वारा इनके साथ खेलने व इनसे सिखने का मोका उपलब्ध कराया गया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उपाध्यक्ष डाॅ. ओम साहु ने बताया कि इस प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 7,51,000/- रूपये होगी जिसका प्रथम, द्वितिय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः 50,000 रू., 35,000 रू., 20,000 रू. सहित प्रथम पच्चीस स्थानो के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्गो व रेटिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर इन पुरस्कारों को विभिन्न खिलाड़ी हासिल करेंगे साथ ही फीडे रेटिंग 1601 से 1900 से कम विजेता को 35,000/- रूपये, फीडे रेटिंग 1401 से 1600 तक के विजेता को 30,000/- रूपये, फीडे रेटिंग 1201 से 1400 तक के विजेता को 25,000/- व फीडे रेटिंग 1200 से कम के विजेता को 20,000/- रूपयों का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News