हरियाणा की सबसे हाईटेक जेल के सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड, 7 कर्मी पहले ही हो चुके सस्पेंड

 | 
हरियाणा की सबसे हाईटेक जेल के सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड, 7 कर्मी पहले ही हो चुके सस्पेंड 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले की हाईटेक जेल के सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र दलाल को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल के सुपरिंटेंडेंट के ऊपर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप लगे है। 

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई मार्च माह में जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले पर की गई है। सूत्रों के अनुसार 28 मार्च को जिले की हाईटेक जेल से करीब 25 फीट की दीवार फांदकर दो कैदी फरार हुए थे। आँकारी के मुताबिक, कैदियों के फरार होने के समय सुपरिंटेंडेंट छुट्टी पर थे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने फरार दोनों कैदियों को गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन उन्हें ड्यूटी में कोताही बरतने का जिम्मेदार ठहराया है। 

हो चुकी कार्रवाई

मामले में जेल महानिदेशक (डीजी जेल) ने पहले ही पांच हेड वार्डर और दो वार्डर सहित सात जेल कर्मियों को पहले ही निलंबित कर दिया था। उस समय सुरेंद्र दलाल की कार्यशैली की जांच कराने की बात कही गई थी, जिसके आधार पर अब उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। Haryana News

रेशम सिंह नियुक्त

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित जिला जेल को बेहद हाईटेक माना जाता है। Haryana News घटना के बाद रेवाड़ी जेल के नए सुपरिंटेंडेंट के रूप में रेशम सिंह को नियुक्त किया गया है। रेशम सिंह ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है।

हरियाणा की सबसे हाईटेक जेल के सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News