स्कूली बच्चो को 2500 नोट बुक वितरण सहित ट्यूबवेल मरम्मत के लिए सहयोग

उदयपुर 9 जुलाई 2019। लायंस क्लब उदयपुर द्वारा गोद लिए गए डाकन कोटड़ा स्थित धोल की पाटी स्कूल में बच्चों को नोटबुक का वितरण किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों को लायंस सदस्यों द्वारा ढाई हजार नोटबुक, 400 बच्चो को स्टेशनरी सहित फल वितरित किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल परिसर व आसपास में 21 पौधे र

 | 

स्कूली बच्चो को 2500 नोट बुक वितरण सहित ट्यूबवेल मरम्मत के लिए सहयोग

उदयपुर 9 जुलाई 2019। लायंस क्लब उदयपुर द्वारा गोद लिए गए डाकन कोटड़ा स्थित धोल की पाटी स्कूल में बच्चों को नोटबुक का वितरण किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों को लायंस सदस्यों द्वारा ढाई हजार नोटबुक, 400 बच्चो को स्टेशनरी सहित फल वितरित किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल परिसर व आसपास में 21 पौधे रोपकर किया गया।

लायंस क्लब उदयपुर के अध्यक्ष लायन कीर्ति जैन ने बताया कि स्कूल में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए वहां लगे ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए लॉयन सुरेंद्र पंचोली द्वारा मरम्मत का सम्पूर्ण खर्च वहन करते हुए मोटर लगवाई गई।

इस मौके पर पूर्व प्रांत पाल अनिल नाहर, अध्यक्ष कीर्ति जैन और पूनम लाडिया ने स्कूल स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि लायंस क्लब उदयपुर हमेशा स्कूल के विकास और स्कूल के बच्चों की शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ हैं।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

गौरतलब है कि लायंस क्लब उदयपुर द्वारा धोल की पाटी स्कूल को गोद लिया गया है, क्लब द्वारा इस स्कूल के विकास और बच्चों की शिक्षा के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। कार्यक्रम के दौरान क्लब सचिव लोकेंद्र कुमार कोठारी, राकेश जोधावत,जगदीश चंद्र हेडा, महेंद्र कुमार मेहता, सुरेंद्र पंचोली, यशोदा जैन और स्कूल प्रधानाचार्य सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News