4 माह की नवजात बच्ची की सर्जरी को किया सहयोग

लेडिज सर्किल की मिली मदद

 | 
ladies circle

लेडिज सर्किल की सदस्याओं ने आर्थिक मदद जुटा कर इस बच्ची का सर्जन डॉ. प्रवीण झंवर के जरिये ऑपरेशन कराने में सहायता की

उदयपुर। लेडिज सर्किल 125 ने 4 माह की नवजात बच्ची का एक निजी चिकित्सालय में वेस्टिबुलर फिस्टुला का ऑपरेशन कराने में आर्थिक सहायता उपलब्ध करा कर उसे नया जीवन देने का प्रयास किया।

सर्किल चेयरपर्सन समीना हंजाला ने बताया कि निजी चिकित्सालय में भर्ती निर्धन परिवार की 4 माह की नवजात बच्ची खुशी गाडरी को वेस्टिबुलर फिस्टुला सर्जरी की आवश्कयता थी लेकिन धनाभाव में यह सर्जरी संभव नहीं हो पा रही थी। ऐसे में लेडिज सर्किल की सदस्याओं ने आर्थिक मदद जुटा कर इस बच्ची का सर्जन डॉ. प्रवीण झंवर के जरिये ऑपरेशन कराने में सहायता की। 

सर्जरी के बाद अब बच्ची सकुशल है। उन्होंने बताया कि यह बच्ची बहुत छोटी थी, इसलिए उसे सर्जरी को 2 चरणों से गुजरना पड़ा। इस कार्य के लिये लेडिज सर्किल ने मेडिकल अस्पताल के निदेशक प्रीति और राहुल अग्रवाल के प्रति आभार ज्ञापित किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News