सुप्रकाशमति माताजी का कल बलीचा में प्रवेश

आमंत्रण का हुआ विमोचन
 | 
राष्ट्र संत गुरुमा माँ गणिनी आर्यिका 105 सुप्रकाशमति माताजी ससंघ 5 पिच्छी का 22 दिसम्बर रविवार को बलीचा स्थित ध्यानोदय क्षेत्र में भव्य प्रवेश होगा। 

उदयपुर 20 दिसंबर 2019 । राष्ट्र संत गुरुमा माँ गणिनी आर्यिका 105 सुप्रकाशमति माताजी ससंघ 5 पिच्छी का 22 दिसम्बर रविवार को बलीचा स्थित ध्यानोदय क्षेत्र में भव्य प्रवेश होगा। 

राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि संस्कार पद यात्रा आज प्रातःझाड़ोल जैन मंदिर से मंगल विहार कर पलियाखेड़ा अलसीगढ़ ऊंदरी नयाखेड़ा अमरगढ़ होते हुए रविवार को बलीचा स्थित ध्यानोदय क्षेत्र में बलीचा में भव्य मंगल प्रवेश होगा।  

61331 किमी. की इस महा पदयात्रा करते हुए यह संस्कार यात्रा रविवार को पंहुचेगी। आयोजन के सन्दर्भ में आज आमण पत्र का विमोचन किया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News