सुप्रकाशमति माताजी ने की मास्क वितरण की शुरूआत

 | 
सुप्रकाशमति माताजी ने की मास्क वितरण की शुरूआत

उदयपुर 21 अप्रैल 2020। सुप्रकाशमति माताजी ने आज बलीचा स्थित ध्यानोदय क्षेत्र में आज एक बालिका को मास्क प्रदान की शहर में विभिन्न स्थानों पर अपने अनुयायियों के जरिये किये जाने वाले 2000 मास्क वितरण की शुरूआत की।

सुप्रकाश ज्योति मंच के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश इंदु गोदावत ने बताया कि गुरू मां के निर्देशन में बलीचा एवं आस-पास के क्षेत्र,एवं पुलिस विभाग में वितरण कर इसकी शुरूआत की। वितरण कार्य में सोश्यल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा गया। 

गुरु माँ ने कहा कि अब समय की आवश्यकता संकल्प और सावधानी का है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म हजारों वर्ष पूर्व यह सिद्धांत महावीर भगवान ने बताया कि संकल्प के साथ सावधानी को जीवन में लाओगे तो हर कार्य सफलता के साथ कर सकोगे। ध्यानोदय क्षेत्र में अभी प्रतिदिन पूजा आराधना आदिनाथ जिनेन्द्र महार्चना एवं महा शांति धारा कोरोना व्याधि को मिटाने के लिए की जा रही है, साथ ही गुरु माँ के साथ साधु संत ने 1 करोड़ जाप कोरोना व्याधि को मिटाने एवं शांति स्थापना के लिए किये जा रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News