अरावली पर सुप्रीम कोर्ट की हाई लेवल समिति का राजस्थान दौरा, 7 से 10 अगस्त तक होगा फील्ड सर्वे

 | 
High Level Survey on Aravlli Hills

 

 Udaipur Times Aravalli Survey Rajasthan। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरावली को परिभाषित करने के संबंध में महानिदेशक भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति के सदस्यों द्वारा राजस्थान के चयनित अरावली जिलों का 7 से 10 अगस्त तक फील्ड दौरा किया जाएगा। उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों द्वारा फील्ड विजिट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की पारिस्थितिकी, भूवैज्ञानिक, हाइड्रोलोजिकल, जैव विविधता, खनन भूमि उपयोग और सामाजिक आर्थिक बिन्दुओं का अध्ययन किया जाएगा। Aravalli Survey Rajasthan

समिति की फील्ड विजट के लिए राज्य सरकार द्वारा खान विभाग के निदेशक महावीर प्रसाद मीणा को नोडल अधिकारी और बीएस सोढ़ा अतिरिक्त निदेशक खान को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह से वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक टीजे कविथा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। Aravalli Survey Rajasthan

उच्च स्तरीय समिति द्वारा 7 अगस्त को कोटपुतली, नीम का थाना, सरिस्का क्षेत्र का फील्ड विजिट किया जाएगा। 8 अगस्त को जयपुर के साथ ही किशनगढ़ अजमेर क्षेत्र का फील्ड विजिट किया जाएगा। इसी तरह से 9 अगस्त को राजसमंद और उदयपुर क्षेत्र का फील्ड विजिट किया जाएगा। टीम के सदस्यों द्वारा विजिट के दौरान 7 को सरिस्का अलवर, 8 को अजमेर और 10 अगस्त को उदयपुर में जिला कलक्टरों, खान-वन व संबंधित विभागों के अधिकारियों, खान पट्टाधारकों, पर्यावरणविदों, स्वयंसेवी संस्थाओं, खनन एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों, खनन श्रमिकों, विशेषज्ञों, स्थानीय ग्रामीणों व किसानों से संवाद करेंगे। Aravalli Survey Rajasthan

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस अपर्णा अरोरा ने बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय समिति के दौरे के संदर्भ में खान एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही संबंधित जिलों और क्षेत्र के अधिकारियों को दौरे के आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थित रहने और समिति से समन्वय बनाते हुए आवश्यक सहयोग करने और समिति सदस्यों द्वारा चाही जाने वाली आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित जिलों के जिला कलक्टरों को भी उच्च स्तरीय समिति के दौरे के दौरान आवश्यक समन्वय व जनसंवाद के दौरान उपस्थित रहने और समन्वय बनाये रखने को कहा है। उन्होंने अरावली संरक्षण के लिए खान एवं वन विभाग और खानधारकों द्वारा किये जा रहे प्रयासों का भी अवलोकन कराएं। Aravalli Survey Rajasthan

उच्च स्तरीय बैठक में विशिष्ठ सचिव खान नम्रता वृष्णि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक पीके उपाध्याय, अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक टीजे कविथा, निदेशक माइंस एमपी मीणा, अतिरिक्त निदेशक बीएस सोढ़ा, महेश माथुर, एडीजी आलोक प्रकाश जैन, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, एसजी सुनील कुमार वर्मा और संजय सक्सेना व फील्ड के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। Aravalli Survey Rajasthan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News