पं. पन्नालाल पीयूष की स्मृति में सुर संगम

नगर के प्रख्यात संगीतकार पं. पन्नालाल पीयूष की 14 वीं पुण्यतिथि पर कल शाम संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।

The post

 | 
पं. पन्नालाल पीयूष की स्मृति में सुर संगम

नगर के प्रख्यात संगीतकार पं. पन्नालाल पीयूष की 14 वीं पुण्यतिथि पर कल शाम संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सौ फीट रोड सौभागपुरा स्थित पीयूष संस्थान के सभागार में हुए कार्यक्रम में हुए संगीत कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा तथा वरिष्ठ संगीतकार भार्गव मिस्त्री थे।

कार्यक्रम में डॉ. एमएल गुप्ता, सुरभि आर्य, इंद्रदेव पीयूष, यशराज गंधर्व आदि ने आधुनिक एवं शास्त्रीय संगीत के मिली जुली प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। तबले पर ओम कुमावत ने संगत की। कार्यक्रम में शहर के सुधी श्रोता, संगीत प्रेमी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News