सुरज, मोनिका, अथर्व व गोरांगी चैम्पियन

चेसमेन चेस क्लब व कास्पोरव चेस एकेडमी की मेजबानी व चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान मे लेकसिटी ओपन अण्डर 11 व 25 बालक बालिका हेतु लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज बुधवार को सेक्टर 3 स्थ

 | 
सुरज, मोनिका, अथर्व व गोरांगी चैम्पियन

चेसमेन चेस क्लब व कास्पोरव चेस एकेडमी की मेजबानी व चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान मे लेकसिटी ओपन अण्डर 11 व 25 बालक बालिका हेतु लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज बुधवार को सेक्टर 3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कुल मे समापन हुआ।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रमेष चन्द्र सोमानी, एम.डी.एस. ट्रस्टी व अध्यक्षता सचिव विकास साहु द्वारा की गई।

प्रतियोगिता के निर्णायक सिनियर नेषनल आर्बिटर निलेष कुमावत व गायत्री कटारिया ने बताया कि अण्डर 11 बालक वर्ग में अथर्व एच., दक्ष दक, प्रखर चपलोत, युग नागदा, तन्मय नलवाया तथा अण्डर 11 बालिका वर्ग में गोरांगी सक्सेना, खुषी मेनारिया, चाहना जैन, किंजल साहु, मानवी खत्री क्रमषः प्रथम से पॉंचवे स्थान पर रहे इसी प्रकार अण्डर 25 बालक वर्ग में सुरज साहु, दिव्यांषु बाबेल, भावेष पण्डियार, गौतम कटारिया, नमन पोरवाल तथा अण्डर 25 बालिका वर्ग में मोनिका साहु, कषिष अग्रवाल, एष हिंगड़, तमन्ना गुप्ता क्रमषः प्रथम से पॉंचवे स्थान पर रहे।

दोनो वर्गों में प्रथम 5 स्थान पर आने वाले बालक बालिका को मुख्य पुरूस्कार व शेष सभी शातिरों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही आगामी ए.आर.सी.ए. राज्य स्तरीय ऑपन आयु वर्ग शतंरज प्रतियोगिता मे दोनो वर्गो मे प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले बालक व बालिका की फीस चेस इन लेकसिटी द्वारा पुरस्कार के रूप मे दी जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News