सुरीलो राजस्थान: आदित्य पालीवाल ने जीती तीसरे एपिसोड की ट्रॉफी

दूरदर्शन पर हर शनिवार रात 8 से 8:30 बजे  प्रसारित हो रहे दिग्गज प्रोडक्शन द्वारा निर्मित गायन धारावाहिक सुरीलो राजस्थान द बेस्ट सिंगर ऑफ राजस्थान के तीसरे एपिसोड का प्रसारण शनिवार को दूरदर्शन राजस्थान पर हुआ। एपिसोड मे आदित्य पालीवाल ने अपनी गायकी से सुरीलों राजस्थान की ट्राफी अपने नाम की।

 | 
सुरीलो राजस्थान: आदित्य पालीवाल ने जीती तीसरे एपिसोड की ट्रॉफी
दूरदर्शन पर हर शनिवार रात 8 से 8:30 बजे  प्रसारित हो रहे दिग्गज प्रोडक्शन द्वारा निर्मित गायन धारावाहिक सुरीलो राजस्थान द बेस्ट सिंगर ऑफ राजस्थान के तीसरे एपिसोड का प्रसारण शनिवार को दूरदर्शन राजस्थान पर हुआ। धरावाहिक का तीसरा एपिसोड खास तौर से बच्चो की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए बनाया गया था, जिसमे  11 से 15 साल की उम्र के आदित्य पालीवाल, श्रेयांश कंठालिया, युग नागदा, आर्यन जैन, यतार्थ जैन और लक्षयदीप गंधर्व ने अपनी गायकी का हुनर दिखाया।

एपिसोड मे आदित्य पालीवाल ने अपनी गायकी से सुरीलों राजस्थान की ट्राफी अपने नाम की। आदित्य ने एपिसोड के पहले राउंड मे ‘ना सीखा मेने जीना जीना कैसे जीना…….‘ ओर दूसरे राउण्ड मे ग़ुलाम अली की “रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ……. ग़ज़ल की प्रस्तुति दी। एपिसोड के निर्णायक कोटा के सदाशिव गौतम ने सभी गायको की गायकी को परखने के बाद आदित्य पालीवाल को तीसरे एपिसोड का विजेता घोषित करते हुए सुरीलो राजस्थान “द बेस्ट सिंगर ओर राजस्थान”  की ट्रॉफी प्रदान की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News