सुरीलो राजस्थान: दूसरे एपिसोड की विजेता रही नीतू सीकलीकर

दूरदर्शन पर हर शनिवार रात 8 से 8:30 बजे तक प्रसारित हो रहे दिग्गज प्रोडक्शन द्वारा निर्मित गायन धारावाहिक सुरीलो राजस्थान द बेस्ट सिंगर ऑफ  राजस्थान के दूसरे  एपिसोड का प्रसारण शनिवार को दूरदर्शन राजस्थान पर हुआ। दूसरे एपिसोड मे उदयपुर की नीतू सीकलीकर ने अपनी गायकी से सुरीलों राजस्थान की ट्राफी अपने नाम की।

 | 

नीतू ने एपिसोड के पहले राउंड मे सत्यम शिवम सुन्दरम गाया, वहीं दूसरे राउण्ड मे राजस्थानी गीत की झलक को प्रस्तूत करते हुए पल्लो लटके गौरी को पल्लो लटके गाया। एपिसोड में निर्णायक के रूप में उदयपुर मे इंडियन आईडल के मेंटोर और सरगम म्यूजिक एकेडमी के निदेशक राजीव श्रीवास्तव ने सभी गायको की गायकी को परखने के बाद नीतू सीकलीकर को दूसरे एपिसोड का विजेता घोषित करते हुए विजेता की ट्रॉफी प्रदान की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News