सुरीलो राजस्थान: वागड़ की आवाज को सुनेगी पूरी दुनिया
धारावाहिक के ऑडियो पार्टनर चैतन्य भट्ट ने बताया कि इस बार के पांच एपिसोड के लिए खास तौर से वागड़ में बसे संगीत को ख्याति दिलाने के उद्देश्य से डूंगरपुर में भी ऑडिशन लिए गए थे ओर आने वाले एपिसोड में दर्शकों को फिल्मी गानों के साथ ही वागड़ के सुर भी सुनने को मिलेंगे। पांचो ही एपिसोड का संचालन एंकर हिमांशु ने किया है।
दूरदर्शन राजस्थान पर गायन धारावाहिक सुरीलो राजस्थान के आठ एपिसोड सफल रूप से प्रसारित कर चुके उदयपुर के दिग्गज प्रोडक्शन द्वारा, अपने आगामी पांच एपिसोड की शूटिंग रानी रोड स्थित रोटरी बजाज भवन में रविवार को की गई। इन पांच एपिसोड के लिए राजस्थान के 25 फनकारों ने विजेता का खिताब पाने के लिए अपनी गायकी का जादू बिखेरा।
प्रोडक्शन के निदेशक अभिषेक जोशी ने बताया कि दूरदर्शन राजस्थान पर हर शानिवार रात 8 बजे सुरीलो राजस्थान का प्रसारण हो रहा है। अब तक प्रोडक्शन टीम द्वारा अलग अलग शहरों में करीब 1500 से ज्यादा कलाकारों के ऑडिशन लिए गए है, जिनमे से 100 से अधिक चयनित गायको ने दूरदर्शन के मंच से अपनी प्रतिभा को देश और दुनिया तक पहुचाया है।