सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

आज स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चितौडा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह सैनी द्वारा वार्ड 1, 22, 24, 27, 28, की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।

 | 

आज स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चितौडा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह सैनी द्वारा वार्ड 1, 22, 24, 27, 28, की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाए जाने पर वार्ड 22 के ठेकेदार की 20 प्रतिशत कटौति की गई एवं सफाई व्यवस्था सुधार हेतु पाबंद किया गया। साथ ही नाली सफाई व गाजर घास की सफाई करने के निर्देश दिए गए। मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक, जमादार, ठेकेदार को नालियों की सफाई व नाली किनारे उग रही गाजर घास हटाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक श्री मोहम्मद फारूख व श्री सुभाष चंद शर्मा श्री मदनलाल राठौड प्रभारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान आयड में सार्वजनिक सडक पर श्री नानाभाई घोडीवाले ने घोडा बांध कर गंदगी फैलाने पर 500/- शास्ति वसूल की गयी एवं शहर के विभिन्न भागों से 16 किलो प्रतिबंध पॉलीथीन जब्त की गयी और 14 चालान आर.एम.ए. एक्ट 2009 की धारा 258 में प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग करने के बनाए गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News