पहाड़ी बस स्टेण्ड लव कुश स्टेडियम आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण

आयुक्त की आमजन से अपील, जरूरत मंद को आश्रय स्थल की जानकारी देवे
 | 

उदयपुर 7 जनवरी 2026। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने देर रात निगम द्वारा संचालित आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर स्थल पर अतिरिक्त बिस्तर के साथ वर्तमान समय में उपलब्ध सुविधाओं को यथावत रखने के निर्देश देते हुए आश्रय स्थल के आस पास कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर नहीं सोए इसको लेकर पुख्ता व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में नगर निगम द्वारा संचालित हो रहे आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया गया। वर्तमान में सर्दी का कहर जारी है इसी कारण शहर में नगर निगम द्वारा आश्रय स्थल पर श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंद लोगों हेतु रात्रि विश्राम की विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, यह व्यवस्था पुख्ता है या नहीं इस का औचक निरीक्षण किया गया। हालांकि निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं स्तरीय पाई गई ओर जिसमें सुधार की जरूरत है उसमें सुधार हेतु निर्देश जारी किए है। आयुक्त खन्ना ने स्थल पर पीने हेतु पानी के कैम्पर, टीवी, कंबल, बिस्तर, हिटर सहित सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर यथा स्थिति रखने के निर्देश दिए ।

जरूरतमंद से ली जानकारी

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा देर रात्रि आश्रय स्थल के किए गए निरीक्षण पर वहां विश्राम कर रहे श्रमिकों से उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जानकारी में आयुक्त ने रहने पर कोई शुल्क तो नहीं लिया जा रहा है साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की।

अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध हो स्थल पर, व्यवस्था यथावत रहे

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आश्रय स्थल का संचालन करने वाली संस्था को सर्दी के समय स्थल पर बिस्तर एवं कंबल की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए जिससे रात्रि में किसी भी तरह से कोई समस्या ना हो। आयुक्त खन्ना ने रिकार्ड सहित उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर स्थिति को यथावत बनाने के निर्देश दिए

आयुक्त की अपील, जरूरतमंद को आश्रय स्थल के बारे में जानकारी दे शहरवासी

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि हालांकि नगर निगम द्वारा सभी आवश्यक स्थान पर आश्रय स्थल के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है फिर भी शहर वासियों से अपील है कि शहर वासी अपने आसपास फुटपाथ पर यदि कोई श्रमिक या अन्य कोई भी व्यक्ति सोता हुआ दिखे तो उसे नजदीकी आश्रय स्थल के बारे में जानकारी देवे जिससे नगर निगम द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही व्यवस्थाओं का लाभ उन्हें मिल सके और उन्हें सर्दी के प्रकोप से बचाया जा सके। वर्तमान में रात्रि को सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है ऐसे में कोई भी व्यक्ति शहर में रात्रि को फुटपाथ पर नहीं सोए इसको लेकर निगम द्वारा जनजागरण कर अपील शुरू की है। 

7 स्थानों पर संचालित है आश्रय स्थल

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में 7 स्थानों पर श्रमिकों एवं जरूरतमंदों हेतु आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है। आश्रय स्थल गुरु गोविंद सिंह स्कूल, चेतक सर्कल पहाड़ी बस स्टैंड, सज्जन नगर मल्लाह तलाई, प्रताप नगर, उदिया पोल, गोवर्धनविलास चुंगी नाका, रेती स्टैंड क्षेत्र में संचालित किए जा रहे हैं।

#ShelterHome #WinterRelief #NightShelter #ColdWave #WinterSafety #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #UMC