सरे आम युवक की चाकू गोंप कर हत्या

आज शाम भोईवाडा स्थित मालियों के नोहरे के समीप एक युवक कि सरे आम चाकू घोंप हत्या कर दी गयी, हत्या नवरात्री के दौरान पनपे द्वेष के चलते होना बताया जा रहा है । विशाल माली २५, ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीँ कथित हमलावर आशीष माली (१७) मौके से फरार […]

 | 

सरे आम युवक की चाकू गोंप कर हत्या

आज शाम भोईवाडा स्थित मालियों के नोहरे के समीप एक युवक कि सरे आम चाकू घोंप हत्या कर दी गयी, हत्या नवरात्री के दौरान पनपे द्वेष के चलते होना बताया जा रहा है । विशाल माली २५, ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीँ कथित हमलावर आशीष माली (१७) मौके से फरार हो गया, धान मंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारे के तलाश शुरू कर दी है।

आज शाम करीब ५:४५ बजे, बड़ा भोईवाडा स्थित मालियों के नोहरे के समीप आशीष ने विशाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया, विशाल को घायल अवस्था में अस्पताल पहुचाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।

विशाल के मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उसके परिजन और समाज के लोगों ने एम. बी. अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, बाद में पुलिस ने समजाइश कर मामले को शांत किया।

सूत्रों के अनुसार आशीष और विशाल के बीच में नवरात्री के दौरान किसी बात को लेकर मन मुटाव चल हो गया था, जिसके चलते आज आशीष ने विशाल पर हमला कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News