हरियाणा से राजस्थान के बीच नई रेल लाइन का सर्वे हुआ शुरू, 34 से अधिक गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण

 | 
हरियाणा से राजस्थान के बीच नई रेल लाइन का सर्वे हुआ शुरू, 34 से अधिक गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण  

Udaipur Times, New Delhi : हरियाणा और राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के रेवाड़ी से राजस्थान के नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली और शाहपुरा होते हुए जयपुर तक दूसरी रेल लाइन बिछाने के लिए लोकेशन सर्वे शुरू कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सर्वे पूरा होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने और भूमि प्रबंधन की कार्रवाई शुरू होगी। रेलवे ने इस परियोजना के लिए हरियाणा और राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर सहयोग की मांग की है। New Railway Line

जानकारी के अनुसार परियोजना के लिए रेवाड़ी के 34 से अधिक गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। किसानों को मार्केट और कलेक्टर रेट पर मुआवजा मिलेगा। गांवों की लिस्ट जल्द जारी कर दी जाएगी। सर्वे के बाद दो साल में नई रेल लाइन बिछाने का काम पूरा करने का लक्ष्य है। New Railway Line

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी से जयपुर जाने के लिए बांदीकुई और अलवर होकर एक ही रेल लाइन है। इस मार्ग पर दिल्ली से जयपुर और अन्य शहरों के लिए यात्री ट्रेनें चलती हैं। मालगाड़ियों के संचालन से मार्ग पर दबाव रहता है और ट्रेनें अक्सर देरी से चलती हैं। इस रूट पर चलने वाली दो वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेनें भी समय पर नहीं चल पातीं। New Railway Line

जानकारी के अनुसार नई लाइन बनने से दिल्ली-रेवाड़ी होकर जयपुर जाने वाले यात्रियों का करीब एक घंटा समय बचेगा और किराया भी कम हो सकता है। इससे दिल्ली से जयपुर और आगे के शहरों के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का रास्ता खुलने वाला है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News