रोहतक में कांस्य पदक जीतने वाली झलक तोमर को सुषमा स्वराज का तोहफा
रोहतक में आयोजित प्रथम सब जुनियर राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बी.एन. पब्लिक स्कूल की छात्रा सुश्री झलक तोमर ने 54 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक हासिल करने पर विदेश मंत्री श्रीमती सुष्मा स्वराज ने झलक को बधाई दी एवं शीघ्रातिशीघ्र पासपोर्ट बनवाकर सौंपते हुए उसे भारत के लिए अपनी जीत दर्ज करवाने हेतु शुभकामनाए दी।

विद्यालय के खेल प्रशिक्षक श्री महिपाल सिंह झाला ने बताया कि झलक का चयन युक्रेन में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संस्था के एमडी श्री मोहब्बत सिंह राठौड़ ने सम्पूर्ण विद्या प्रचारिणी सभा की ओर से पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री लालसिंह शक्तावत एवं स्टाफ ने इसे एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया ।
उल्लेखनीय है की रोहतक में संपन्न हुई राष्ट्रीय जूनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के अंर्तगत उदयपुर की झलक तोमर ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया व् कांस्य पदक जीतकर मेवाड़ का नाम रोशन किया। झलक ने राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 54 किलोभार वर्ग मे चौथे दौर मे हरियाणा की मुक्केबाज से हार का सामना किया। उनका पुरे प्रतियोगिता मे अच्छा प्रदर्शन रहा।