हरियाणा में जाट-झोटा बयान वाले सस्पेंडेड SE ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में IAS अफसर समेत 7 अधिकारियों के नाम

 | 
हरियाणा में जाट-झोटा बयान वाले सस्पेंडेड SE ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट IAS अफसर समेत 7 अधिकारियों के नाम

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को हरियाणा के करनाल में बिजली निगम के सस्पेंडेड SE गीतू राम तंवर ने अपनी नौकरी के रिटायरमेंट के दिन जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक उनका शव सुबह DAV स्कूल के पास कार में मिला। परिजनों के अनुसार, वह सुबह करीब 7 बजे घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव कार के पीछे पड़ा मिला और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। Haryana News

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शव के पास 4 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें एक IAS, 3 XEN और 3 SDO पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज, जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बता दें कि गीतू राम का 5 महीने पहले जाट-झोट्‌टा टिप्पणी वाला वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद सोनीपत में पोस्टिंग के दौरान उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। Haryana News

सुसाइड नोट में क्या मिला…

मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में गीतूराम ने एक IAS अफसर को पूरे मामले के लिए जिम्मेदार बताया गया। इसके साथ 3 XEN और 3 SDO के नाम भी शामिल हैं। सब पर रंजिश रखने का आरोप लगाया गया है। ये भी कहा गया कि मेरे नीचे काम करने वाले अधिकारी भी मुझे बॉस नहीं मानते थे। मेरे निर्देश नहीं मानते थे।

जानकारी के मुताबिक नोट में हरियाणा सरकार से अधिकारियों के खिलाफ स्वतंत्र जांच कराने और दोषी पाए जाने पर पुलिस हिरासत में लेकर कार्रवाई करने की मांग की गई। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, गीतू राम तंवर (58) की आज ही रिटायरमेंट थी। रिटायरमेंट वाले दिन उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में मातम छा गया। उनके 3 बच्चे हैं। बड़ी बेटी MBBS डॉक्टर है और छोटी बेटी निति इंजीनियरिंग कर रही है। वहीं, लड़का स्वास्तिक कॉलेज में है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News