सुविवि का रिसर्च एन्ट्रेन्स टेस्ट- रेट- 21 को
मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी में प्रवेश के लिए रिसर्च एन्ट्रेन्स टेस्ट- रेट- 21 जुलाई को विवि के 5 केन्द्रो पर आयोजित होगा। इसके लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है। वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।

इस प्रवेश परीक्षा के लिए लॉ कॉलेज, आर्टस कॉलेज, साइन्स कॉलेज, कामर्स कॉलेज तथा एफएमएस में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे तक होगी। एक एक घंटे के दो पेपर होंगे जो सौ सौ नम्बर के रहेंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पात्मक होंगे तथा नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य छात्रों की सूची रोल नम्बर सहित वेबसाइट पर तथा विवि के प्रशासनिक भवन में लगाई गई है। इसके लिए सेलेबस तथा सेम्पल पेपर यूजीसी की तथा विवि की साइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी विवि की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।