स्वच्छ भारत अभियान का आगाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर अलर्ट संस्थान, जलग्रहण क्षेत्र विकास समिति वागड़ा एवं के.एफ.डब्ल्यू-आईजीडब्ल्यूडीपी नाबार्ड द्वारा सुयुक्त रूप से गोगुन्दा के अवाणी गांव में गुरूवार को स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत हुई।

 | 

स्वच्छ भारत अभियान का आगाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर अलर्ट संस्थान, जलग्रहण क्षेत्र विकास समिति वागड़ा एवं के.एफ.डब्ल्यू-आईजीडब्ल्यूडीपी नाबार्ड द्वारा सुयुक्त रूप से गोगुन्दा के अवाणी गांव में गुरूवार को स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत हुई।

इस कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम गांव में स्वयंसेवी सहायता समूह, जलग्रहण समिति सदस्यों, कृषकों एवं महिला-पुरूषों के साथ बैठक कर संकल्प लिया गया कि प्रत्येक माह दो घंटे गांव में स्थित चबूतरों, गलियों, बाड़ों, मंदिरों, आंगनवाडिय़ों एवं स्कूलों में नियमित सफाई की जायेगी साथ ही प्रत्येक ग्रामवासी स्वयं साफ-सफाई पर ध्यान देगा एवं सहयोग करेगा।

प्रारंभ में नाबार्ड के डीडीएम वीजेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर गांव बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा। स्वच्छता स्वास्थ्य की कूंजी है। आईजीडब्ल्यूडीपी नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक एस.के. साहू ने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों के साथ ही घर-परिवार और आस-पड़ौस की स्वच्छता पर ध्यान दे।

स्वच्छ भारत अभियान का आगाज

अलर्ट संस्थान के अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता ने कहा कि देवी-देवताओं का निवास वहीं होता है जहां हमेशा स्वच्छता होती है। बैठक के पश्चात नाबार्ड के अधिकारियों, संस्था के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गलियों, नालियों, मंदिरों, बाड़ों की सफाई की गई।

कार्यक्रम में नाबार्ड के आईजीडब्ल्यूडीपी कार्यक्रम के सलाहकार मोहित गुप्ता, राजेश सेन, डॉ. जी.पी.एस. झाला सहित संस्थान कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News