स्वच्छ भारत अभियान- खुले में शौच से मुक्त हुई ओडीएफ पंचायत में चैक वितरित

स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले में खुले में शौच से मुक्त होने का गौरव प्राप्त करने वाली कठार पंचायत के बाशिंदों को सरकार द्वारा शौचालयों के निर्माण के लिए निर्धारित राशि के चैक वितरित किये गये। इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक प्रताप लाल गमेती (गोगुन्दा) एवं पंचायत समिति बड़गांव प्

 | 
स्वच्छ भारत अभियान- खुले में शौच से मुक्त हुई ओडीएफ पंचायत में चैक वितरित स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले में खुले में शौच से मुक्त होने का गौरव प्राप्त करने वाली कठार पंचायत के बाशिंदों को सरकार द्वारा शौचालयों के निर्माण के लिए निर्धारित राशि के चैक वितरित किये गये। इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक प्रताप लाल गमेती (गोगुन्दा) एवं पंचायत समिति बड़गांव प्रधान खूबीलाल पालीवाल के आतिथ्य में क्षेत्रवासियों को चैक वितरित किये गये। विधायक ने इस उपलब्धि के लिए समस्त पंचायत एवं ग्रामवासियों को बधाई दी। उन्होंने इन नवनिर्मित शौचालयों के सदुपयोग एवं आवश्यक रखरखाव का भी ग्रामवासियों से आह्वान किया। प्रधान खूबीलाल पालीवाल ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से समय समय पर स्वच्छता कार्यों के प्रति अपने दायित्व निभाने एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में विकास अधिकारी केशवकांत त्रिवेदी, सरपंच सुशीला कुंवर, सचिव शंभूसिंह चदाणा, रोजगार सहायक भोपाल सिंह मोजावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News