मेडिकल कॉलेज में हुआ ‘स्वच्छ भारत अभियान’

स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने भी सफाई कर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। आज प्रात: साढ़े नौ बजे विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं संबंधित चिकित्सकों ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान की शुरूआत की।

 | 

अभियान के तहत चिकित्सकों ने हाथ में झाडू पकड़ कॉलेज परिसर में साफ-सफाई कर आम जन को सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अभियान में मुख्य रूप से कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा, पीएसएम के विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल बुनकर, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनिता भार्गव, बायोकैमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक वर्मा के साथ डॉ. सुरेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. आभा पाटनी, डॉ. नौरतन जटिया सहित कई चिकित्सकों ने सफाई अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News