विद्यापीठ में स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत गुरूवार को प्रो. एस.एस. सारंगदवोत के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केन्द्र, जनशिक्षण एवं विस्तार कार्यक्रम निदेशालय के विभाग के बाहर गाजर घास, कंटीली झाडि़या, प्लास्टिक, कचरा आदि की सफाई कर शुरूआत की गई।

इस अवसर पर प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि यह अभियान विद्यापीठ में निरंतर जारी रहेगा। उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में एक गड्डा भी खुदवाया गया है जिसमें समस्त कचरे को डाला जायेगा तथा उसके सुखने के बाद इसे जलाकर इसका निस्तारण किया जायेगा।
इस अभियान के शुरूआत में प्रो. एस.के. मिश्रा, डॉ. हेमशंकर दाधीच, डॉ. मंजू मांडोत, डॉ. कोशल नागदा, डॉ. धमेन्द्र राजोरा, डॉ. भवानीशंकर, प्रो. सुनिता सिंह, डॉ. मुक्ता शर्मा, डॉ धीरज जोशी, हीरालाल चौबीसा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।