स्वच्छ भारत अभियान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित कन्या महाविद्यालय, डबोक में शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान विषय आधारित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित कन्या महाविद्यालय, डबोक में शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान विषय आधारित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रभारी, अपर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत अभियान की सफल क्रियान्विति के लिए राजस्थान सरकार के आदेश की पालनानुसार आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने भित्ती पत्रिका भी बनाई।
प्रथम टीना परिहार, पुजा पाटीदार ,द्वितीय लविना शर्मा, प्रियंका पलीवाल एवं तृतीय पायल पालीवाल व विनीता सुथार विजेता रही। संचालन रेखा अग्रवाल ने किया एवं धन्यवाद जगदीश सालवी ने दीया