स्वामी विवेकानन्द जयन्ती समारोह सम्पन्न

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्रावास में स्वामी विवेकानन्द समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

 | 

स्वामी विवेकानन्द जयन्ती समारोह सम्पन्न

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्रावास में स्वामी विवेकानन्द समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा॰ एस॰ आर॰ मालू, मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार धाबाई, क्षेत्रीय प्रबन्धक, युनियन बैंक ऑफ इण्डिया एवं श्री गणपत सिंह राणावत, मुख्य प्रबन्धक, युनियन बैंक ऑफ इण्डिया ने अपने विचार व्यक्त किये।

समारोह में मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो0 ए.यू. सिद्धिकी, महाविद्यालय के सहायक छात्र कल्याण अधिकारी प्रो0 अरविन्द वर्मा एवं स्नातकोत्तर छात्रावास के अधीक्षक डॉं0 विनोद साहरण उपस्थित थे। समारोह में छात्रों द्वारा स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुये अपने-अपने विचार व्यक्त किया एवं छात्रावास के मेघावी छात्रों का सम्मान किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News