स्वामी विवेकानन्द नाटिका का लोकसभा में प्रदर्शन

कठपुतली एवं कलाओ की अन्तर्राष्ट्रीय संस्था भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2018 को सायः 6 बजे, स्वामी विवेकानन्द कठपुतली नाटिका का प्रदर्शन लोक सभा के बाल ज्ञोगी सभागार में प्रदर्शित होगा।स्वामी विवेकानन्द कठपुतली नाटिका डाॅ. लईक हुसैन द्वारा लिखित एवं निर्दे

 | 
स्वामी विवेकानन्द नाटिका का लोकसभा में प्रदर्शन

कठपुतली एवं कलाओ की अन्तर्राष्ट्रीय संस्था भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2018 को सायः 6 बजे, स्वामी विवेकानन्द कठपुतली नाटिका का प्रदर्शन लोक सभा के बाल ज्ञोगी सभागार में प्रदर्शित होगा।

मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया स्वामी विवेकानन्द के 150 वे जन्म वर्ष के अवसर पर सन् 2013 में रामकृष्ण मिशन नई दिल्ली के सौजन्य से भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर द्वारा स्वामी विवेकानन्द के जीवन एंव उनके द्वारा मानव समाज कि उन्नति हेतु दिये गए सन्देशो को आम जन तक पहुचाने के उद्धेश्य से स्वामी विवेकानन्द कठपुतली नाटिका का निर्माण किया गया।

स्वामी विवेकानन्द नाटिका का लोकसभा में प्रदर्शन

उन्होने बताया कि स्वामी विवेकानन्द कठपुतली नाटिका डाॅ. लईक हुसैन द्वारा लिखित एवं निर्देशित है। इस कठपुतली नाटक के माध्यम से राजस्थान कि मृत प्रायः हो रही धागा पुतली कला को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है । इसे हिन्दी एवं अंग्रेजी दानों ही भाषाओं में तैयार किया गया है । इसके भारत एवं अन्य देशों में लगभग 275 प्रदर्शन हो चुके है । जिसमें अमेरिका में 5, कनाड़ा में 6, मलेशिया 4, सिंगापुर 9 तथा यू.के. में 12 प्रदर्शन सम्मिलित है । विश्वस्त सुत्रों से ज्ञात हुआ कि उक्त नाटिका का लोक सभा चैनल पर सायः 6 बजे से लाईव प्रसारण किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News