स्वामी विवेकानन्द कठपुतली नाटिका का मंचन 11 को


स्वामी विवेकानन्द कठपुतली नाटिका का मंचन 11 को

भारतीय लोक कला मण्डल में स्वामी विवेकानन्द द्वारा वर्ष 1893 में शिकागों की धर्म सभा में दिये भाषण की 125 वीं वर्षगांठ पर स्वामी विवेकान्द की जीवनी एवं दर्शन को प्रतिपादित करने वाली कठपुतली नाटिका मंचन 11 सितम्बर को भारतीय लोक कला मण्डल के ‘‘मुक्ताकाशी’’ रंगमंच पर सायं 7:15 बजे से किया जाएगा।

 

स्वामी विवेकानन्द कठपुतली नाटिका का मंचन 11 कोभारतीय लोक कला मण्डल में स्वामी विवेकानन्द द्वारा वर्ष 1893 में शिकागों की धर्म सभा में दिये भाषण की 125 वीं वर्षगांठ पर स्वामी विवेकान्द की जीवनी एवं दर्शन को प्रतिपादित करने वाली कठपुतली नाटिका मंचन 11 सितम्बर को भारतीय लोक कला मण्डल के ‘‘मुक्ताकाशी’’ रंगमंच पर सायं 7:15 बजे से किया जाएगा।

संस्था के निदेशक डाॅ लईक हुसैन ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द के 150वें जन्म शताब्दी वर्ष के आयोजन के अवसर पर रामकृष्ण मिशननई दिल्ली के सहयोग से भारतीय लोक कला मण्डलउदयपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद के आदर्श एवं दर्शन को आमजन तक पहुचाॅने के उद्धेश्य से वर्ष 2013 में कठपुतली नाटिका स्वामी विवेकान्नद तैयार किया गया था जिसके अब तक भारत के विभिन्न राज्यों में 270 तथा अमेरिकाकनाडामलेशियासिंगापुरलन्दनस्काॅटलैंडआयरलैंड में 31 प्रस्तुतियाॅं हो चुकी है।

उन्होने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वामी विवेकान्नद द्वारा शिकागो में दिये भाषण को प्रस्तुत किया जाएगा तत्पश्चात कठपुतली नाटिका ‘‘स्वामी विवेकानन्द’’ का मंचन किया जाएगा। आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal