स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आगामी एक वर्ष तक उदयपुर शहर के विभिन्न विश्वविद्याल, स्कूल, कॉलेज एवं होस्टल में 150 चित्र एवं साहित्य प्रदर्शनियों का आयोजन किया जायेगा, जिसका उद्घाटन कार्यक्रम एवं प्रथम प्रदर्शनी का आयोजन आज मीरा गर्ल्स महाविद्यालय में किया गया है। यह साहित्य एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 10 और 11 जनवरी को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाविद्यालय प्रांगण में ही चलेगा।
स्वामी विवेकानंद से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 40 चित्रों की प्रदर्शनी एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ा हुआ साहित्य जिसमें खास तौर से भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रयालय द्वारा अनुदानिक साहित्य भी प्रदर्शनी में रखा गया हैं। भारतीय जीवन मूल्यों को बढाने के लिए ऐसे आयोजन आगामी वर्ष भर तक होते रहेंगे, जिससे सशक्त युवा अपने आप को दिल्ली जैसे शहरों में हुई घटनाओं से अपने आप को बचा सकेगा और स्वाभिमान के साथ अपने लक्ष्य की और अग्रसर करे। भारत विश्व का सबसे बड़ा युवा राष्ट्र है इसलिए युवाओं को केन्द्रित करते हुए यह चित्र एवं साहित्य प्रदर्शनी का आयोजन वर्ष भर होगा।
यह प्रदर्शनी विवेदन सरध सती(150वीं जयंती) आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजक चितौड़ प्रान्त युवा प्रमुख के डॉ.सुरेन्द्र कुमार जाखड, राम कृष मिशन और विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी है।
डॉ. सुरेन्द्र कुमार जाखड ने बताया कि यह प्रदर्शनी मीरा गर्ल्स महाविद्यालय में 10 और 11 जनवरी तक चलेगी, इसके बाद यह 15 और 16 जनवरी को बी.एन महाविद्यालय में चलेगी और 12 को स्वामी विवेकानंद 150वीं दिवस पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।
वहीँ प्रदर्शनी में मौजूद छात्राओं का कहना था कि स्वामी विवेकानंद की काफी ऐसी बातें हैं जो लोगों के जीवन से जुडी है, और उसका हल भी विवेकानंद की किताबों में देखने को मिला जिससे हम सब ने काफी कुछ सीख भी ली।
DISCLAIMER:
This Post is an Advertorial. It is not written or produced by UdaipurTimes writers/journalists.
UdaipurTimes follows ASCI guidelines for Online Advertising.
The information may involve financial or health risk and UdaipurTimes does not endorse or promote
any claims made in this post.