स्वरांजली- 2017, गुरू पूर्णिमा पर कैलाशपुरी में विशेष महोत्सव

गुरू पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर श्री एकलिंगजी ट्रस्ट एवं महाराणा कुंभा संगीत कला ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एकलिंगजी मंदिर में आयोजित स्वरांजली-2017 में प्रात: 10.30 बजे उदयपुर की डॉ. सुरभि आर्य अपनी प्रस्तुति देगी। प्रात: 11.10 बजे बनारस घराने के अजय प्रसन्ना बांसुरी एवं सबीर हुसैन तबले पर जुगलबंदी की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 12.15 बजे वृंदावन की आस्था गोस्वामी अपनी प्रस्तुति देगी। शाम को 5.30 बजे नई दिल्ली की राधिका सेमसन सितार एवं सुभाष कांतिदास तबले पर अपनी प्रस्तुति देंगे। शाम 6.30 बजे भुवनेश कोमकाली अपनी प्रस्तुति देंगे।

 | 
स्वरांजली- 2017, गुरू पूर्णिमा पर कैलाशपुरी में विशेष महोत्सव

आगामी रविवार को गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर कैलाशपुरी स्थित भगवान एकलिंगनाथ जी के मंदिर में विशेष पूजन आरती के साथ शास्त्रीय संगीत एवं वाद्य यंत्रों से भगवान एकलिंगनाथ को स्वरांजली भेंट की जाएगी।

श्रीएकलिंगजी ट्रस्ट के अनुसार मंगलवार प्रात: भगवान एकलिंगनाथ की प्रात: 11.30 बजे अभिषेक आरती तत्पश्चात 12.30 बजे श्रृंगार आरती, 12.50 राजभोग आरती, दोपहर 1.00 बजे बड़ी आरती, 7.00 बजे श्रृंगार आरती, 7.20 बजे भोग आरती, शाम 7.30 बजे बड़ी आरती, तत्पश्चात रात 8.00 बजे शयन आरती की जाएगी। इसके अतिरिक्त भगवान एकलिंगनाथ के नियमित दर्शन एवं अन्य अभिषेक सुचारू रहेंगे।

गुरू पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर श्री एकलिंगजी ट्रस्ट एवं महाराणा कुंभा संगीत कला ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एकलिंगजी मंदिर में आयोजित स्वरांजली-2017 में प्रात: 10.30 बजे उदयपुर की डॉ. सुरभि आर्य अपनी प्रस्तुति देगी। प्रात: 11.10 बजे बनारस घराने के अजय प्रसन्ना बांसुरी एवं सबीर हुसैन तबले पर जुगलबंदी की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 12.15 बजे वृंदावन की आस्था गोस्वामी अपनी प्रस्तुति देगी। शाम को 5.30 बजे नई दिल्ली की राधिका सेमसन सितार एवं सुभाष कांतिदास तबले पर अपनी प्रस्तुति देंगे। शाम 6.30 बजे भुवनेश कोमकाली अपनी प्रस्तुति देंगे।

ये भी करेंगे संगत: स्वरांजली में कलाकार सुधीर यार्दी, नीरज मिस्ट्री, भगवती प्रसाद, संपा सरकार, अमरदीप शर्मा, सबीर हुसैन, हरि ओम वर्मा, सुभाष कांतिदास, पत्त्ती खां, रामेन्द्र सिंह सोलंकी विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ संगत करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News