मीरा कन्या महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह

छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित होने के लगभग 1 महीने बाद आज मीरा कन्या महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। 24 अगस्त को छात्रसंघ के चुनाव संपन्न हुए एंव नतीजों कि घोषणा भी उसी दिन हो गई थी।

 | 

कार्यक्रम के अध्यक्षता सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा और विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर एस.एस.सारंगदेवोत थे।

कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा ने बताया कि, वे भी मीरा कन्या महाविद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं। कटारा ने महाविद्यालय की अध्यक्ष भानावत को बधाई दे हुए कहा कि अभी छात्राएं छोटे स्तर पर चुनाव जीती हैं और ये इनके लिए पहली सीढ़ी है। सभी छात्राएं आगे जाकर अच्छा नेतृतव करें और देश को आगे बढाएं।

मीरा कन्या महाविद्यालय छात्रा अध्यक्ष अंजलि भाणावत ने बताया कि, शपथ ग्रहण समारोह के अलावा छात्रसंघ उद्घाटन समारोह भी आज आयोजित हुआ एंव पहली बार कॉलेज में छात्रसंघ की कार्यकारिणी भी बनेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News