लायन्स क्लब उदयपुर की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित

लायन्स क्लब उदयपुर की वर्ष 2020-21 की नवीन कार्यकारिणी का वर्चुअल शपथग्रहण समारोह
 | 
लायन्स क्लब उदयपुर की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित
प्रांतपाल लायन संजय भण्डारी ने अध्यक्ष गजेन्द्र सोमानी, सचिव भगवती लोढ़ा, कोषाध्यक्ष विजय चपलोत सहित  कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर पदस्थापित कराया।

उदयपुर 14 जुलाई 2020। लायन्स क्लब उदयपुर की वर्ष 2020-21 की नवीन कार्यकारिणी का वर्चुअल शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पदस्थापना अधिकारी पूर्व लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन अशोक मेहता एवं लायन्स डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-2 के प्रांतपाल लायन संजय भण्डारी ने अध्यक्ष गजेन्द्र सोमानी, सचिव भगवती लोढ़ा, कोषाध्यक्ष विजय चपलोत सहित  कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर पदस्थापित कराया। 

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक (एडोर्सी) विनोद कुमार लाडिया ने कहा कि लायन्स क्लब ने करोनो महामारी को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए अपने सभी कार्यक्रम उसी अनुरूप आयोजित किये जा रहे है। 

क्लब अध्यक्ष गजेन्द्र सोमानी ने कहा कि क्लब लायन्स इन्टरनेशनल फाउण्डेशन से वित्तिय सहायता ले कर नया डायलिसिस सेन्टर बनाया जायेगा ताकि किडनी रोगियों को त्वरित सहायता मिल सकें। इस अवसर पर उन्होंने कोविड-19 के तहत जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को हर संभव सहायता देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन लायन अनिल नाहर एवं लायन डाॅ. विनय जोशी द्वारा किया गया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News