रोटरी क्लब पन्ना का शपथग्रहण समारोह आयोजित
कर्नल नीरज सोगानी ने अध्यक्ष राकेश सेन, सचिव शैलेन्द्र गुर्जर, भानूप्रतापसिंह धाबाई, तारीका भानूप्रतापसिंह धाबाई, शुभांगी वरंगावकर, ज्योति गुर्जर, कुणाल यादव, नीरज बोलिया, आशीष पोरवाल, मेघना गौड, ज्योति बोलिया, राजेन्द्र कुमावत, राजेश शर्मा को शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण कराया।
रोटरी डिस्टिक्ट 3054 के प्रान्तपाल निर्वाचित कर्नल नीरज सोगानी ने कहा कि सेवा के बदलते स्वरूप को ध्यान में रखते हुए अब रोटरी क्लबों को युवा एवं बुजुर्गो के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने के प्रयास करने चाहिये ताकि पुनः संयुक्त परिवार पनप सकें। वे रोटरी बजाज भवन में आयोजित रोटरी क्लब पन्ना के शपथग्रहण समारोह में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवा के नये क्षेत्र ढूंढ कर वहां सेवा करनी चाहिये ताकि पीडि़त व्यक्ति अधिक लाभान्वित हो सकें। रोटरी को आमजन को सामाजिक निमयों को सिखाने की जरूरत है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेल महानिरीक्षक प्रीता भार्गव ने कहा कि हमें आमजन को मेरा और पराये की सोच के दृष्टिकोण को बदलने जेसे सेवा कार्य कर समाज में एक नया सन्देश देना होगा। हमें वहीं दूसरों के लिये भी करना चाहिये जो हमें प्रिय लगता हो।
इन्होंने ली शपथ- कर्नल नीरज सोगानी ने अध्यक्ष राकेश सेन, सचिव शैलेन्द्र गुर्जर, भानूप्रतापसिंह धाबाई, तारीका भानूप्रतापसिंह धाबाई, शुभांगी वरंगावकर, ज्योति गुर्जर, कुणाल यादव, नीरज बोलिया, आशीष पोरवाल, मेघना गौड, ज्योति बोलिया, राजेन्द्र कुमावत, राजेश शर्मा को शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण कराया।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश सेन ने कहा कि इस वर्ष शहर की दो वीरान पहाडि़यों को गोद लेकर वहां पर करीब 1 हजार पौधों का रोपण कर उसे हरा-भरा बनाया जाएगा। नाई गांव में टच कार्यक्रम आयोजित कर राजकीय विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा।
समारोह में सहायक प्रान्तपाल कविता मोदी ने सेंट जेवियर सी.सै.स्कूल के बच्चोें को शपथ दिलाकर इन्टरेक्ट क्लब का गठन किया। क्लब की जीएसआर मधु सरीन ने क्लब में शामिल हुए नये सदस्यों अशोक पालीवाल, भावना माहेश्वरी, पूनम मेघवाल सहित 4 को शपथ दिलायी। प्रारम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष भानूप्रतापसिंह धाबाई ने स्वागत उद्बोधन दिया। सचिव शैलेन्द्र गुर्जर ने भी अपनी योजनाएं रखी। अंत में नीरज बोलिया ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन तारीका भानूप्रतापसिंह ने किया।