सखी क्लब मितवा सोसायटी का शपथग्रहण समारोह आयोजित

सखी क्लब मितवा सोसायटी का वर्ष 2017-18 का शपथग्रहण समारोह होटल रेडिसन ग्रीन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वन विभाग के डीएफओ आईएफएस आर.के.जैन एवं विशिष्ठ अतिथि श्रीमती शिप्रा भारद्वाज तथा शपथप्रदाता मधु सरीन थी।

 | 

इस अवसर पर जैन ने कहा कि समाज सेवा क्षेत्र में बढ़़ती महिलाओं की भूमिका समाज के लिये एक सुखद संदेश है। शिप्रा भारद्वाज ने कहा कि महिलाएं समाज सेवा क्षेत्र में आगे रह कर पुरूषों को इस क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही है।

इन्होंने ली शपथ- जैन ने अध्यक्ष माधुरी तलेसरा, सचिव सुनीता मोदी, कोषाध्यक्ष मधु खमसेरा, बुलेटिन संपादक तोशी कालरा, क्लब सलाहकार निधि कुम्भट, उषा सिसोदिया, रीना माण्डावत, मंजू सिंघटवाड़िया, जया इसरानी, नीना खमेसरा, रेखा असावा, ममता सुराणा, शीतल मलिक व बीना सोनी को शथ दिलायी। मधु सरीन ने क्लब में शामिल हुई नयी सदस्या को शपथ दिलाकर क्लब में शामिल कराया।

संरक्षक कविता मोदी ने बताया कि इस अवसर पर अतिथियों ने महिला थाना के समीप स्थित नारी निकेतन की महिलाओं को वस्त्र एवं मिठाई प्रदान की। श्रीमती मोदी ने बताया कि क्लब द्वारा नारी निकेतन को रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम चलाकर रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। प्रारम्भ में माधुरी तलेसरा ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि अन्त में सचिव सुनीता मोदी ने आभार ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News