जेएसजी मेवाड़ रिजन का शपथ ग्रहण आज

जैन सोश्यल ग्रुप अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा घोषित किये गये मेवाड़ रिज़न का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह 4 मार्च रविवार को सौ फीट रोड़ स्थित शुभकेसर गार्डन में शाम 6 बजे आयोजित किया जायेगा।

 | 
जेएसजी मेवाड़ रिजन का शपथ ग्रहण आज

जैन सोश्यल ग्रुप अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा घोषित किये गये मेवाड़ रिज़न का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह 4 मार्च रविवार को सौ फीट रोड़ स्थित शुभकेसर गार्डन में शाम 6 बजे आयोजित किया जायेगा।

मेवाड रिजन के संस्थापक चेयरमेन ओ.पी. चपलोत ने बताया कि उदयपुर में जेएसजी के 24 ग्रुप होने के बाद उदयपुर को अन्तर्राष्ट्रीय फाउण्डेशन द्वारा गत 1 जनवरी को मेवाड़ रीजन घोषित किया गया। जिसका प्रथम भव्य शपथ ग्रहण समारोह कल शुभ केसर गार्डन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में हाल ही में उदयपुर में गठित हुए 4 नये जेएसजी ग्रुप्स को भी चार्टर प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समारोह की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप मे जेएसजीआईएफ के अध्यक्ष निर्वाचित अजीत लालवानी, विशिष्ट अतिथि के रूप मे निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, ओसवाल बड़े साजन सभा के अध्यक्ष किरणमल सावनसुखा सहित जेएसजी अन्तर्राष्ट्रीय के 40 से ज्यादा पदाधिकारी और करीब 2500 सदस्य उपस्थित रहेंगे। मेवाड़ रिजन की कार्यकारिणी को भूतपूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार जैन द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।

समारोह का उद्घाटन जेएसजीआईएफ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अभय कुमार सेठिया द्वारा किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि इससे पूर्व आयोजन स्थल पर सभी सदस्यों की एक कार्यशाला आयोजित की जायेगी। जिसमें उन्हें संगठन के बारें में विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ संगठन को वैश्विक स्तर और मजबूत बनाने पर गहन मंथन किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News