मेनारिया समाज ग्राम सभा का शपथ ग्रहण समारोह

उदयपुर में आज दिनांक 15-03-2018, पानेरियों की मादड़ी मेनारिया समाज ग्राम सभा के चुनाव-2018 का शपथ ग्रहण समारोह ठाकुर जी के मन्दिर बड़े चौराहे पर रखा गया जिसमें अध्यक्ष पद पर निर्वाचित जगदीश चन्द्र कचरावत, महामंत्री पद पर निर्वाचित बंशीलाल केदावत एवं कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित जितेन्द्र कुमार मानावत को मुख्य चुनाव अधिकारी भंवलाल कचरावत ने शपथ दिलाई ।

 | 

अध्यक्ष जगदीश चन्द्र कचरावत ने बताया की दिनांक 17-03-2018, शनिवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा जिसमें बाकी के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनित किया जायेगा ।

कार्यक्रम में समाज केे भंवरलाल नेतावत, बंशीलाल नाथावत, कालुलाल मानावत, बद्रीलाल कचरावत, छगनलाल नाथावत, लक्ष्मीलाल मानावत, नारायण नेतावत, भेरूलाल नेतावत आदि ने अपने समाज के विकास हेतु अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन कैलाश मेनारिया ने किया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News