जैन सोश्यल ग्रुप भामाशाह की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित

अध्यक्ष ललित लोढ़ा, उपाध्यक्ष देशबन्धु जैन, सचिन ललित हिंगड़, सह सचिव मन्नालाल सामर एवं कोषाध्यक्ष भंवरलाल भाणावत

 | 
JSG

शपथग्रहण समारोह भैरव बाग में आयोजित किया गया

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप भामशाह की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह भैरव बाग में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मेवाड़ रिज़न के चेयरमेन मोहन बोहरा, विशिष्ठ अतिथि जेएसजी फेडरेशन के उपाध्यक्ष आर.सी.मेहता, फेडरेशन के अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक डाॅ. आर.एल.जोधावत, रिज़न के सचिव सुभाष मेहता थे।

समारोह में मोहन बोहरा एवं आर.एसी. मेहता ने नवगठित पदाधिकारियों अध्यक्ष ललित लोढ़ा, उपाध्यक्ष देशबन्धु जैन, सचिन ललित हिंगड़, सह सचिव मन्नालाल सामर एवं कोषाध्यक्ष भंवरलाल भाणावत को पद एवं गोपनीयता शपथ दिलायी। 

इस अवसर पर लोढ़़ा ने अपनी कार्ययोजना की जानकारी दी। प्रारम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष नरेन्द्र सर्राफ ने स्वागत उद्बोधन दिया। अंत मे सचिव ललित हिंगड़ ने आभार ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News