छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

समय की पाबन्दी विद्यार्थी जीवन का गहना है और जो इस गहने को धारण करता है, वह जीवन में कभी भी पिछड़ नहीं सकता। यह उद्गाार राजकीय विशिष्ट माध्यमिक विद्यालय, रेजीडेन्सी परिसर, उदयपुर में आयोजित छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी श्याम एसण्सिंघवी ने व्यक्त किये।

 | 

सिंघवी ने कहा कि समय की पाबन्दी अनुशासन की ओर अग्रसर करती है तथा अनुशासन प्रग्ति की ओर अग्रसर करता है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था प्रधान श्रीमती रेखा चौहान ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्रीमती शोभा मेहता ने की और धन्यवाद की रस्म विद्यालय विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति तंबोली ने अदा की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अलका व्यास ने किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष सुश्री महिमा यादवए उपाध्यक्ष सुश्री आफरीन खानए सचिव सुश्री कीर्ति साहुए सांस्कृतिक व साहित्यक मंत्री सुश्री मनीषा रावलए अनुशाासन मंत्री कुसुम सेनए स्वच्छता मंत्री सुश्री अंजली तंबोली व खेल मंत्री सुश्री प्रिया सालवी को शपथ दिलाई गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News