नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा स्वाइन फ्लू का काढ़ा पिलाया जायेगा

नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा गुरूवार प्रातः 10.30 बजे स्वाईन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए काढा वितरण कार्यक्रम नगर निगम कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर रखा गया है ।

 | 

यह जानकारी देते हुए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दलपत चौहान ने बताया स्वाईन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम के मुख्य प्रवेश द्वार पर गुरूवार प्रातः 10.30 बजे काढा वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर चन्द्रसिंह कोठारी द्वारा किया जायेगा ।

कर्मचारी संघ के महामंत्री सुनीता शर्मा ने बताया कि काढा वितरण प्रातः 10.30 बजे से 12.00 बजे तक किया जायेगा । शहर के नागरिकों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर स्वाईन फ्लू के बचाव हेतु काढा ग्रहण करे ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News