छोटी सी बात पर चली तलवार, दो घायल

सूरजपोल थाना क्षेत्र में मकान मालिक व किराएदार के बीच मामूली बात पर किराएदार ने मकान मालिक के पुत्र पर तलवार से वार कर घायल कर दिया।

 | 

छोटी सी बात पर चली तलवार, दो घायल

सूरजपोल थाना क्षेत्र में मकान मालिक व किराएदार के बीच मामूली बात को लेकर हुई कहा सुनी में किराएदार ने मकान मालिक के पुत्र पर तलवार से वार कर घायल कर दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार खेरादी वाडा निवासी सफी मोहम्मद और मकान मालिक मोहम्मद हनीफ की पत्नी के बीच एक छोटी झड़प में बिच बचाव करने आए मोहम्मद आसिफ (18) पुत्र मोहम्मद हनीफ के सिर पर चाँद मोहम्मद ने तलवार से वार कर दिया। आसिफ के सिर पर गहरी चोट आई तथा आसिफ की बहन भी इस दौरान घायल हुई।

पुलिस मामले की जांच के बाद ही पता लगा पाएगी की किस हथियार द्वारा वार किया गया था।

घायल आसिफ ने बताया कि सफी मोहम्मद से आए दिन झगडे होते हैं और आज भी आसिफ द्वारा बिच में आने पर तलवार से वार कर दिया। सफी मोहम्मद की पत्नी रशीदा द्वारा झड़प के दौरान फेंकी ईटों से आसिफ की बहन अंजुमन आरा की कमर में चोट आई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News