चुनाव में चली तलवारें, दो गम्भीर घायल
आज सविना के सविना वाटिका में चल रहे एन.एस.यु.आई के चुनाव के चलते, दो गुटों के बीच राजनैतिक बैर में चली तलवारों में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। आपस में भिड़े यह दोनों गुट चितौड़ के बताए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

आज सविना के सविना वाटिका में चल रहे एन.एस.यु.आई के चुनाव के चलते, दो गुटों के बीच राजनैतिक बैर में चली तलवारों में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। आपस में भिड़े यह दोनों गुट चितौड़ के बताए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया।
हिरण मगरी पुलिस ने घटना कि जानकारी देते हुए बताया कि आज शहर के सविना स्थित सविना वाटिका में एन.एस.यु.आई के पांच जिलो के चुनाव चल रहे थे। जिसके चलते चितौड़ के दो गुट – जाड़ावत ग्रुप व अंजना ग्रुप के लोगों के बिच तलवारें चली। जिसमे प्रमोद सिंह(40) निवासी सेती, मधुबन चितौड़ (हालही जिला मंत्री चितौड़) व बृजमोहन (30) (महामंत्री, चितौड़) घायल हुए हैं।

पुलिस ने घटना में बताया कि दोनों घायल चुनाव समाप्त होने के बाद आपनी इनोवा से सविना मण्डी की तरफ जा रहे थे, तभी समाने से आती हुई सफारी में तलवारों से लैस होकर आए कथित आरोपियों ने प्रमोद व बृजमोहन पर ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल जिसमे बृजमोहन गम्भीर होने से उसे अमेरिकन व प्रमोद को एम.बी अस्पताल पहुँचाया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों पर हमला करने वाले नागेन्द्र सिंह, सत्यवीर सिंह, दीपक शर्मा, दिग्विजय सिंह व अन्य कथित आरोपियों के खिलाफ जनलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आज के इस झगड़े के प्रत्यक्ष कारण की जाँच कर रही है तथा आरोपियों तो तलाश रही है।
सूत्रों से जानकारी हैं कि हमलावरों ने तलवारों से हमले के साथ ही हवाई फायर भी किए हैं, परन्तु पुलिस फ़िलहाल इसे अफवाह मान रही है। जानकारी यह भी हैं कि यह दोनों गुट राजनीति में ऊँचे ताल्लुक रखने वाले सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत तथा उदयलाल अंजना के बताए जा रहे हैं।
