सैयदी लुकमान जी साहब का सालाना उर्स मुबारक शुक्रवार को
शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमन्द कल शुक्रवार को स्थानीय बोहरावाडी स्थित दरगाह में मदफून सैयदी लुकमान जी साहब का सालाना उर्स मनाएंगे।

शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमन्द कल शुक्रवार को स्थानीय बोहरावाडी स्थित दरगाह में मदफून सैयदी लुकमान जी साहब का सालाना उर्स मनाएंगे।
कल शुक्रवार को जौहर व असर की नमाज के बाद कुरआन की दस सूरतों की तिलावल की जायेगी। वसीले लिये जायेंगे। जायरीन फूलों की चादर चढाकर अपने रुहानी पैशवा डा. सैयदना मोहम्मद बुरहानुददीन साहब एवं आपके मनसूस आलीकदर मुफददल भाई साहब सैफुददीन साहब की उम्र दराजी एवं मुल्क में अमन चैन व खुशहाली की दुआएं मांगेंगें।
शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि गुरुवार को उर्स की पूर्व संध्या पर स्थानीय मोईयदपुरा मस्जिद, फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, सैयदी खान्जीफीर साहब स्थित लुकमानी मस्जिद एवं मुल्ला तलाई मस्जिद में मजलिसे आयोजित हुई । रुहानी पैशवा डा. सैयदना साहब एवं आलीकदर मुफददल भाई साहब की तरफ से मखमली एवं फूलों की चादर चढाई गई ।
डा. मूमिन ने बताया कि शुक्रवार को उर्स के दिन फजर की नमाज के बाद आमिल साहब शेख मुस्तफा भाई मोईयदी की सदारत में दरगाह परिसर में कुल की मजलिस आयोजित होगी । सामूहिक नियाज का आयोजन भी होगा।